मुलताई नगर पालिका परिषद में धरने पर बैठे पार्षद
मध्य प्रदेश के मुलताई नगर पालिका परिषद में आज उस समय हलचल मच गई, जब अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए पार्षद सीएमओ कक्ष में धरने पर बैठ गए। पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका की बैठकों में वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते पार्षदों ने विरोध जताया और जल्द काम शुरू कराने की मांग की।
वहीं, नगर पालिका के सीएमओ वीरेंद्र तिवारी का कहना है कि सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन फंड की कमी के कारण कुछ कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वार्डवार कराए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सीएमओ के अनुसार, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जैसे-जैसे फंड उपलब्ध होगा, वैसे-वैसे विकास कार्य कराए जाएंगे। अब देखना होगा कि पार्षदों की नाराजगी के बाद वार्डों में विकास कार्यों को कितनी तेजी मिलती है।
#MultaiNews #BetulNews #MunicipalCouncil #WardDevelopment #MadhyaPradeshNews #LocalNews #BreakingNews #taptisamanvya
