October 15, 2026

शिवपुरी में पति से नाराज पत्नी कुएं में कूदी, बोली—पहले सबके सामने माफी मांगो, फिर निकलूंगी!

0
Post no. (3)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में घरेलू विवाद के बाद नाराज पत्नी कुएं में कूद गई। पत्नी को बचाने के लिए पति ने कुएं में रस्सी डाली, लेकिन महिला बाहर आने को तैयार नहीं हुई।

महिला ने शर्त रख दी कि जब तक पति ग्रामीणों के सामने उससे माफी नहीं मांगेगा, वह कुएं से बाहर नहीं आएगी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया गया। उसे सुरक्षित निकालने के लिए रस्सी के सहारे खटिया डालने की व्यवस्था भी की गई, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।

आखिरकार पति ने ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर पत्नी से माफी मांगी। इसके बाद महिला कुएं से बाहर आने के लिए तैयार हुई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की उस आदत से नाराज थी, जिसमें वह घर से बाहर जाते समय दरवाजे पर ताला लगा देता था।

दिनारा थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घरेलू विवाद के बीच महिला का कुएं में कूदना गंभीर जोखिम भरा कदम था।

#ShivpuriNews #MadhyaPradeshNews #HusbandWifeDispute #ViralNews #HindiNews #BreakingNews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *