October 28, 2026

मुलताई के बैतूल रोड पर भीषण सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल

0
Post no. (2)

मध्यप्रदेश के मुलताई में बुधवार सुबह बैतूल रोड पर पंडाग्रे पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सुबह करीब 10:45 बजे हुए इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, भगतसिंह वार्ड निवासी 43 वर्षीय राजेश खौसे मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पंडाग्रे पेट्रोल पंप के सामने उनका एक दोस्त मिल गया। उससे बातचीत करने के लिए राजेश रुके और अपनी बाइक दोस्त की ओर मोड़ने लगे। तभी बस स्टैंड की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में राजेश का पैर बुरी तरह टूट गया, जबकि दूसरी बाइक चला रहे 19 वर्षीय विशाल पिता दिनेश पठाड़े भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल मुलताई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों को बाहर ले गए।

यह हादसा एक बार फिर सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की जरूरत को सामने लाता है।

#MultaiNews #BetulNews #RoadAccident #BikeAccident #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *