November 5, 2026

नागपुर में IAS अधिकारी से भिड़ा युवक, बोला- आप जनता के सेवक हैं, निजी कंपनी के अधिकारी नहीं!

0
Post no. (2)

नागपुर में एक युवक और आईएएस अधिकारी के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जन बदलाव पार्टी के संस्थापक यश गोरखेड़े बिना अपॉइंटमेंट अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। इस पर अधिकारी ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्होंने मिलने का समय लिया है? जवाब में यश ने कहा कि अधिकारी जनता के सेवक हैं, किसी निजी कंपनी के अधिकारी नहीं, इसलिए आम नागरिकों को उनसे मिलने के लिए इस तरह अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, यह मामला मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने की मांग से जुड़ा है। यश गोरखेड़े का आरोप है कि मजदूरों के अधिकारों की आवाज उठाने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मजदूरों को उचित मजदूरी, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इस बहस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग युवक के समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

#Nagpur #IASOfficer #YashGourkhede #MaharashtraNews #WorkersRights #DailyWages #ViralVideo #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *