दीपावली पर मिठाई का शाही जलवा! 1.23 लाख रुपये किलो है जयपुर की ‘सोने वाली अशर्फी’
जयपुर में इस दीपावली मिठाई का ऐसा शाही अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान हो सकता है। यहां ‘त्योहार अशर्फी’ नाम से खास मिठाई तैयार की गई है, जिसकी कीमत 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति किलो है। सोने के सिक्के के आकार वाली इस मिठाई का एक छोटा-सा 9 ग्राम का टुकड़ा 1,111 रुपये में बिक रहा है, जबकि नौ टुकड़ों के डिब्बे की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसकी खासियत है कि अंदर बादाम के मिश्रण में स्वर्ण भस्म मिलाई गई है और ऊपर सोने का वर्क व केसर की परत चढ़ाई गई है। इसे पुराने राजघरानों की अशर्फी से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही ‘त्योहार नवरत्न’ नाम से नौ अलग-अलग स्वादों वाली काजू कतली भी पेश की गई है। इन्हें पन्ना, नीलम, मूंगा और माणिक जैसे पारंपरिक रत्नों से प्रेरित रंग और स्वाद दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, मिठाइयों में कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों और स्वादों का इस्तेमाल किया गया है।
#Jaipur #DiwaliSpecial #GoldSweet #TyoharAsharfi #LuxurySweets #Diwali2026 #RajasthanNews #taptisamanvya
