November 5, 2026

मधुबनी में महिला ने पकड़ा DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया अधिकारी ने अपना आपा!

0
Post no. (3)

बिहार के मधुबनी जिले में एएसआई की फायरिंग के बाद ग्रामीणों का गुस्सा देखने को मिला। बाबूबरही थाना क्षेत्र में एएसआई चंद्रमोहन सिंह की सरकारी पिस्टल से चली गोली में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसी दौरान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे डीएम आनंद शर्मा को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। एक महिला ने गुस्से में उनका कॉलर पकड़ लिया और उन्हें वहां से जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, डीएम ने संयम बनाए रखा और अपने सुरक्षाकर्मियों को भी धैर्य रखने दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग उनके व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।

आनंद शर्मा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के रहने वाले शर्मा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमबीए किया है। वे 2025 से मधुबनी के जिलाधिकारी हैं। चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान भी मिल चुका है।

#Madhubani #BiharNews #IASAnandSharma #DMAnandSharma #ViralVideo #PoliceFiring #IASOfficer #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *