असम में भीषण हादसा: मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर, कई मौतों की आशंका
असम के काजीरंगा के पास नेशनल हाईवे-715 पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जोरहाट से गुवाहाटी की ओर जा रही करीब 40 यात्रियों से भरी मिनी बस की सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कॉलेज के छात्रों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। घटना कोहौरा रेंज के रंगाजन इलाके में हाथीकुली टी एस्टेट के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को तुरंत नजदीकी कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर मृतकों की संख्या की पुष्टि की आशंका जताई। शुरुआती जानकारी में मिनी बस की तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।
#AssamNews #Kaziranga #RoadAccident #GuwahatiNews #JorhatNews #BreakingNews #RoadSafety #taptisamanvya
