ढोल-गीतों की धुन पर थिरके कलेक्टर, बैतूल में सजी जनजातीय संस्कृति की महफ़िल
बैतूल के शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में जनजातीय लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा। जनजातीय कलाकारों ने अपनी संस्कृति, लोकपरंपराओं और समृद्ध विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका ममता उईके और शिवम ऊईके की सुमधुर गायकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिस पर दर्शक झूम उठे। इसी दौरान माहौल तब और खास हो गया, जब कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और कई जनप्रतिनिधि भी जनजातीय गीतों की धुन पर कलाकारों के साथ थिरकते नज़र आए। जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की इस सहभागिता ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और समारोह को यादगार बना दिया। पूरा ऑडिटोरियम जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगा नज़र आया।
#Betul #JanjatiyaGauravDiwas #BirsaMunda #BirsaMundaJayanti #TribalCulture #Collector #BetulNews #MadhyaPradesh
