November 17, 2026

सात समंदर पार से छठ मनाने बिहार पहुंची जापान की काना, ग्रामीणों का जीता दिल

0
Post no.

लोकआस्था के महापर्व छठ की महिमा अब देश की सीमाओं को पार कर चुकी है। बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित पिरौटा गांव में जापान की एक महिला काना मियामुरा छठ मनाने पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ़ इस महापर्व को करीब से जाना, बल्कि पूरी श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसमें शामिल होकर ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

काना ने ठेकुआ का प्रसाद बनाया और छठी मइया के पारंपरिक लोकगीत गुनगुनाने का प्रयास किया। जब उन्होंने अपनी टूटी-फूटी भाषा और विदेशी लहजे में छठ गीत गाए, तो वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। गांव वालों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और छठ की हर विधि समझाई।

काना का कहना है कि जापान की आधुनिक और यंत्रवत जिंदगी से दूर बिहार की माटी में उन्हें अपनापन, सादगी और प्रकृति के प्रति अटूट प्रेम देखने को मिला। गांव के निवासी एडवोकेट रंजन कुमार के अनुसार, उनकी मुलाकात काना से 2025 में तमिलनाडु में हुई थी। तब उन्होंने बिहार और छठ की महिमा के बारे में बताया, जिससे प्रभावित होकर काना ने कहा कि अगली बार भारत आने पर वे छठ जरूर करेंगी। बताया गया है कि वे लहसुन-प्याज का सेवन भी छोड़ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह बिहार की लोक संस्कृति के दुनिया भर में असर का प्रमाण है।

#ChhathPuja #Bihar #Nawada #JapaneseWoman #ChhathMahaparv #BiharNews #ViralNews #HindiNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *