November 18, 2026

‘इसके पास गांजा रख दो’… सिवनी में पुलिस पर कपल को झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

0
Post no. (6)

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बाबरिया रोड स्थित सिद्धार्थ होटल में 13 नवंबर को की गई छापेमारी का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा एक बालिग कपल को गांजा रखने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। कथित तौर पर अधिकारी कपल से कह रहे हैं कि अपने मम्मी-पापा को होटल बुलाओ और अभी शादी करो, वरना तुम्हारे पास गांजा रख देंगे।

वहीं, होटल संचालक संजू सनोडिया ने कोतवाली TI सतीश तिवारी, SDOP चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय बघेल पर हर महीने 25-25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। संचालक का दावा है कि मांग पूरी नहीं करने पर होटल में छापेमारी की गई। उन्होंने अधिकारियों को पहले 10-10 हजार रुपये देने और मारपीट किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद TI सतीश तिवारी को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

#Seoni #MadhyaPradesh #SeoniNews #Police #GanjaCase #ViralCCTV #PoliceControversy #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *