Tue. Jul 1st, 2025

मोटर साईकिल से उज्जैन जा रहे 2 युवक गिरकर हुए घायल

मुलताई।नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग पर नागपुर से उज्जैन जाते समय महाकाल ढाबा के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित होने से उस पर सवार दो युवक गिरने घायल हो गए। घटना शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। बताया गया कि मिथलेश पिता सुभाष उम्र 35 वर्ष निवासी नंदन वन नागपुर एवम गजानंद पिता नामदेवराव उम्र 47 वर्ष निवासी नंदन वन नागपुर मोटर साईकिल पर सवार होकर महाकाल उज्जैन जा रहे थे। जो हाइवे पर स्थित महाकाल ढाबा के सामने गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना 108 को मिलने पर ईएमटी महेश झलिये द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए मुलताई के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। हादसे में दोनो युवकों को चोट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *