Tue. Jul 1st, 2025

गायत्री मंदिर में नि:शुल्क कराया जा रहा तर्पण

मुलताई। श्राद्धपक्ष पर प्रति वर्षानुसार इस बार भी गायत्री परिवार मुलताई द्वारा ताप्ती तट पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मुलताई में शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार पूर्वजों को तर्पण पिंडदान प्रति दिन सुबह 8बजे से 9बजे तक निशुल्क सम्पन्न कराया जा रहा। बुधवार को पितृपक्ष प्रति पदा के प्रथम दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ममतामई माता भगवती देवी शर्मा जी के निर्वाण दिवस महालय दिवस पर गायत्री परिवार मुलताई के मुख्य ट्रस्टी यादव राव निम्बालकर द्वारा माता जी का पुजन कर उनके जीवन के बारे में बताया कि माता जी करूणा की मुर्ति थी जो भी उनके पास गया वो निहाल हो गया। साथ ही मां ताप्ती तट पर किया गया श्राद्ध तर्पण पितरों को मोक्ष प्रदान करता है। बड़ी संख्या में परिजनों ने अपने पितृ को श्रद्धा पूर्वक जलांजलि अर्पण की। कार्यक्रम को योगेश साहू द्वारा संचालित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *