January 16, 2026

महाराष्ट्र: भंडारा जिले की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका 8 की मौत, बचाव कार्य जारी

0
IMG-20250124-WA0003

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

धमाके का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में सैन्य हथियार और गोला-बारूद का निर्माण किया जाता है। सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और राहत कार्य तेजी से चल रहा है। घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।

अधिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *