5 साल में पहली बार मार्च में तापमान 10.8 पर पहुंचा, दिन का 2 डिग्री बढ़ा

बैतूल। एक दिन चली ठंडी हवाओं से रात का तापमान 10.8 डिग्री पर आ गया। पिछले 5 साल में मार्च माह में तापमान 10.8 डिग्री पर आया है, लेकिन गुरुवार को ठंडी हवाओं का असर कम होने से दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे दिन में ठंड से लोगों को राहत मिली है। पिछले पांच साल में मार्च में रात का तापमान 11 डिग्री से अधिक ही रहा है।
आमतौर पर मार्च में गर्मी की दस्तक हो जाती है। इस बार भी मार्च की शुरुआत से ही तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा था। मंगलवार रात का तापमान 13.5 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण तापमान 2.7 डिग्री गिरकर 10.8 डिग्री पर आ गया। ऐसा पांच साल में पहली बार हुआ है। इससे पहले 2021 में मार्च में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा था। वहीं 2022 में 13.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इसके बाद 2023 को 13.7 और 2024 को 11.5 डिग्री तापमान रहा था। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया आगे भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
गुरुवार को दिन भर ठंडी हवाएं नहीं चली। हवा रुकने से दिन का तापमान भी 31.2 डिग्री पर आ गया है, जो बुधवार को 28.2 डिग्री पर था। दिन के बाद रात को भी ठंडी हवाएं नहीं चली। इससे रात का तापमान भी बढ़ने के आसार हैं।
WeatherUpdate #BaitulWeather #MarchWeather #TemperatureDrop #WeatherNews #ClimateChange #ColdNights #WarmDays #taptisamanvya