October 16, 2025

हेमंत या डीडी उइके में से कोई एक बनेगा बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष ,गजेंद्र पटेल अरविंद भदौरिया भी दौड़ में

0
's New Chief Minister


शैलेंद्र आर्य
बैतूल। लंबे समय से टल रहे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भोपाल में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 1 जुलाई को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आएंगे। ज्ञात हो कि पहलगाम हमले के बाद पार्टी ने अपने संगठन पर्व यानी आंतरिक चुनाव को स्थगित कर दिया था, जिसे 27 जून से फिर शुरू करने की खबर है। जानकारी के अनुसार 27 जून को पार्टी ने जहां तीन राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं वही त्रिपुरा में तो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके चलते मध्य प्रदेश में भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट चलने लगी।पार्टी सूत्रों की माने तो अंतिम दौर में केंद्रीय राज्य मंत्री और बैतूल से सांसद डीडी उइके, खरगोन के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पार्टी यदि आदिवासी वर्ग से नाम तय करती है तो फिर डीडी उइके लगभग फाइनल बताए जा रहे हैं। डीडी उइके का नाम शनिवार को भोपाल की मीडिया में भी ब्रेकिंग न्यूज़ बना।इसी के साथ यदि पार्टी सामान्य वर्ग से अध्यक्ष का नाम तय करेगी तो फिर हेमंत खंडेलवाल का नाम प्रमुख बताया जा रहा है। इसके अलावा अरविंद सिंह भदोरिया भी दौड़ में बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। अब यह तो समय ही बताएगा कि भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा वैसे भी भारतीय जनता पार्टी चौंकाने वाले निर्णय लेने के लिए भी जानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *