भाजपा के दो पार्षदों के भीतरघात से स्थिति हुई निर्मित

0
nvm

भाजपा के दो पार्षदों के भीतरघात से स्थिति हुई निर्मित
नीतू परमार भाजपा ने गुरुसाहब वार्ड से पार्षद का चुनाव जीती थी। इसके बाद भाजपा के दो पार्षदों द्वारा भीतर घात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डाके जाने के चलते नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर यह स्थिति निर्मित हुई है। भाजपा के दो पार्षदों ने भीतर घात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने से नीतू परमार कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष रही। उसके बाद भाजपा द्वारा उन्हें पार्टी में नहीं लिए जाने के कारण नाराज होने से वह कांग्रेस में चली गई। पाठकों को ज्ञात हो वर्षा गढ़ेकर एवं नीतू परमार दोनों ही भाजपा से चुनाव जीती थी। बाद में नीतू परमार कांग्रेस में चली गई। हालांकि दोनों ही भाजपा से जीती हुई पार्षद है। जिनके मध्य अध्यक्ष पद को लेकर रस्साकसी चल रही है। इस पूरे मामले में भाजपा के संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व की कमजोरी नजर आती है, जिसमें भाजपा जहां अपने पार्षदों पर नियंत्रण नहीं रख पाई वही जन भावनाओं के अनुरूप उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ाया। जिसके कारण मुलताई नगर पालिका की स्थिति बार-बार बिगड़ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *