नपा अध्यक्ष पद का तीसरी बार पदभार ग्रहण करेगी नीतू परमार

0
nvm

नपा अध्यक्ष पद का तीसरी बार पदभार ग्रहण करेगी नीतू परमार
हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को किया रद्द
मुलताई। नगर के इतिहास में यह पहला अवसर है जिसमें एक पंचवर्षीय कार्यकाल में नगरपालिका अध्यक्ष पद का किसी निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा तीसरी बार पदभार ग्रहण किया जाएगा। और यह मौका मिला रहा है गुरुदाहब वार्ड की निर्वाचित नीतू परमार को। बड़े ही नाटकीय घटना क्रम के बाद नगर पालिका के वर्ष 2022 में हुए नगर पालिका चुनाव में भाजपा की विचारधारा से जुड़ी नीतू परमार ने गुरुसाहब वार्ड पार्षद का चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी का ताल ठोक दिया गया। वही भगतसिंह वार्ड से पार्षद चुनाव जीती वर्षा गढ़ेकर ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया गया।जिसके बाद पार्षदों के माध्यम से अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया में नीतू परमार के पक्ष में 9 वोट तथा वर्षा गढ़ेकर के पक्ष में 6 वोट ही पड़े। जिसके बाद तत्कालीन पीठासीन अधिकारी द्वारा नीतू परमार को अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाण जारी किया गया। जिसके बाद बतौर अध्यक्ष पद पर नीतू परमार द्वारा 10 अगस्त 2022 से पदभार ग्रहण किया।

इसी बीच अध्यक्ष चुनाव में हार का सामना करने वाली वर्षा गढ़ेकर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए एडीजे कोर्ट में मतपत्रों में ओवर राइटिंग होने की बात कहते हुए परिवाद दाखिल किया जिस पर निर्वाचित अध्यक्ष नीतू परमार के निर्वाचन को एडीजे कोर्ट ने रद्द कर दिया। जिसके चलते नीतू परमार ने 20 जून 2023 को अध्यक्ष पद से हट गई।जिसके बाद वर्षा गढ़ेकर को नाम निर्दिष्ट अध्यक्ष का पदभार दिया गया। जिसके चलते पहली बार नगर पालिका में नाम निर्दिष्ट अध्यक्ष बतौर वर्षा गढ़ेकर ने 21 जून 2023 को अध्यक्ष पद नाम निर्दिष्ट ग्रहण किया। न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते फिर एक बार नीतू परमार के पक्ष में समय का पहिया घुमा जिसके चलते वर्षा गढ़ेकर को 14 जुलाई 2023 को अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली करना पड़ा। 15 जुलाई 2023 को दोबारा नीतू परमार ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। हालांकि नीतू परमार इस बार फिर न्यायालयीन प्रक्रिया में उलझ गई, और उन्हें 9 जनवरी 2024 को अध्यक्ष पद की कुर्सी से हटना पड़ा। वही न्यायालयीन प्रक्रिया ने फिर से वर्षा गढ़ेकर को दोबारा नाम निर्दिष्ट अध्यक्ष का प्रभार मिलने के बाद 20 जनवरी 2024 से वर्तमान तक अध्यक्ष पद पर काबिज है। हालांकि 6 अप्रैल को जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा पुनः नीतू परमार के पक्ष में फैसला सुनते हुए निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद का पदभार प्राप्त करने के निर्देश अपने फैसले में दिए है। अब देखना यह है कि नगरपालिका अध्यक्ष पद का प्रभार नीतू परमार को कब प्राप्त होता है या फिर मामला कहीं फिर न्यायालयीन प्रक्रिया में उलझ तो नहीं जाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

नगर पालिका कार्यालय में इंग्नौर करने वालों की बोलती बंद
नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों में खासकर उनमें जिन्होंने विपक्ष के पार्षदों को इग्नोर कर इस कान से सुना उस कान से निकाल दिया का व्यवहार करने वालों की बोलती बंद नजर आ रही है। मंगलवार को निर्वाचित अध्यक्ष नीतू परमार नपा उपाध्यक्ष शिव कुमार माहौरे तथा अन्य पार्षदों के साथ नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ वीरेंद्र तिवारी को उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश की प्रति देते हुए अध्यक्ष पद का प्रभार देने के लिए कहा गया। जिस पर सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है।

इनका कहना है
निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार अपने दल के निर्वाचित पार्षदों के साथ कार्यालय आई थी। जिनके द्वारा न्यायालय के आदेश की प्रति दी गई। इस संबंध में उचित मार्गदर्शन के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
वीरेंद्र तिवारी सीएमओ नगर पालिका परिषद मुलताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *