RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी क्या गजब खिलाड़ी है, जिसने विश्व भर के गेंदबाजों में अपने नाम का खौफ बना दिया है. अब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अपनी सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है. शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में उन्होंने 15 गेंदों में पचासा ठोका. अर्धशतक पूरा करने तक उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए.
वैभव ने लगाई सबसे तेज फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अपनी व्यक्तिगत सबसे तेज फिफ्टी लगाई है. वैसे आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी. वैभव ने अब 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है, जो व्यक्तिगत रूप से उनकी सबसे तेज फिफ्टी है और आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है. वैभव ने इसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया था.
IPL में सबसे तेज फिफ्टी (भारतीय बल्लेबाज)
13 गेंद – यशस्वी जायसवाल
14 गेंद – केएल राहुल
15 गेंद – यूसुफ पठान
15 गेंद – वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया. राजस्थान ने पहले 6 ओवरों में एक विकेट खोकार 97 रन बनाए, जो पावरप्ले में राजस्थान टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जिसने 6 ओवरों में ही 125 रन बनाए हुए हैं. दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी हैदराबाद के ही नाम है, जिसने 107 रन बनाए थे. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स भी पावरप्ले में 100 से बड़ा स्कोर बना चुके हैं.
125 रन – सनराइजर्स हैदराबाद
107 रन – सनराइजर्स हैदराबाद
105 रन – कोलकाता नाइट राइडर्स
100 रन – चेन्नई सुपर किंग्स
97 रन – राजस्थान रॉयल्स
