MP Board रिजल्ट 16 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी कर दिया है। इस साल 12वीं में 76.01 प्रतिशत नियमित और 30.60 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी पास हुए हैं। यह रिजल्ट 16 साल में सबसे अच्छा बताया जा रहा है।
इसमें सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 69.67 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहरत रहा। इस साल मेरिट लिस्ट में 158 छात्राओं और 63 छात्रों ने स्थान हासिल किया है। मेरिट लिस्ट में इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी।
