नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot

Screenshot

मुलताई।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में मुलताई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। फरियादी द्वारा थाना मुलताई में 27 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से तलाश की गई। 24 अप्रैल को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी सागर पिता शेषराव खपरिये, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम लाखापुर थाना मुलताई का नाम प्रकाश में आया, जिसने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए गए। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लाखापुर में दबिश देकर आरोपी को 24 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार किया गया, एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, आरक्षक मेघा धुर्वे, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविन्द एवं सैनिक ज्वालासिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *