ट्रेक्टर ट्राली को दूध वाहन ने मारी टक्कर,दबने से1 की मौत 3 घायल
मुलताई। नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग पर ग्राम चिचण्डा स्टॉप के पास बीती रात करीब पौने ग्यारह बजे भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार दूध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।जिसमे दबने से 1 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक सहित 3 बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के संबंध में थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान नागपुर हाइवे पर चिचण्डा स्टॉप के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी।सूचना मिलने के साथ ही मौके पर डॉयल 112, व पुलिस स्टाफ की घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया। मामले में घायल हुए ट्रैक्टर चालक उदल पिता काल्या पवार निवासी सालईढाना ने बताया कि सालईढाना से ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरकर ग्राम देवरी जा रहे थे।रात पौने ग्यारह बजे के करीब हाइवे पर ग्राम चिचण्डा स्टॉप के पास तेज रफ्तार दूध वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पलट गई।जिसमें 3 मजदूरों सहित वह भूसे से भरी ट्राली के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों तथा अन्य राहगीरों की मदद से 3 व्यक्तियों को बाहर निकाल लिया किंतु एक मजदूर की दबाने से मौत हो गई। उदल पिता काल्या पवार ने बताया कि वह सालईढ़ाना का निवासी है वह अपने साथ गांव के चिरौंजी ऊईके, बाबूलाल उईके तथा नामदेव पिता रामलाल उईके 30 वर्ष को साथ लेकर भूसा की ट्राली भरकर ग्राम देवरी जा रहे थे।इस दौरान चिचण्डा के पास नागपुर की ओर से आ रहे दूध वाहन क्रमांक एमएच 31 पीसी 1617 के चालक ने उसकी ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पलट गई।जिसमे सभी 4 दब गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों तथा अन्य राहगीरों ने मदद कर 3 व्यक्तियों को बाहर निकाल कर हाईवे की एंबुलेंस 1033 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु पहुंचाया गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से नामदेव पिता रामलाल उईके 30 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दूध वाहन के चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम कर जांच में।लिया है।
