जबलपुर के Bargi Dam में हादसा, क्रूज पलटने से 5 लोगों की मौत
जबलपुर के Bargi Dam में हादसा, क्रूज पलटने से 5 लोगों की मौत
जबलपुर से करीब 25 किमी दूर बरगी बांध में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज आंधी के दौरान एक क्रूज डूब गया। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इस क्रूज में करीब 40 पर्यटक सवार थे। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।
घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार क्रूज पर्यटकों को लेकर बांध की लहरों के बीच चल रहा था, तभी अचानक तेज आंधी चली और क्रूज अनियंत्रित होकर पानी में समा गया।
