इंदौर-शारजाह फ्लाइट पर फिर लगा ब्रेक
इंदौर-शारजाह फ्लाइट पर फिर लगा ब्रेक
इंदौर से शारजाह के बीच संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान एक बार फिर टाल दी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा 1 मई से इस फ्लाइट को दोबारा शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब चौथी बार इसे स्थगित कर दिया गया है।
एयरलाइन ने गुरुवार को इंदौर-शारजाह फ्लाइट की बुकिंग सिस्टम से हटा दी है, जिससे साफ हो गया है कि यह उड़ान तय तारीख से शुरू नहीं हो पाएगी।
पहले भी तीन बार टल चुकी है उड़ान
गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान तनाव से पहले यह उड़ान सप्ताह में सात दिन संचालित होती थी। समर सीजन में इसे घटाकर चार दिन किया गया था।
हालात बिगड़ने के बाद यह उड़ान बंद कर दी गई और तब से अब तक इसे शुरू करने की तीन बार घोषणा की जा चुकी है, लेकिन हर बार संचालन टाल दिया गया। आखिरी बार 28 फरवरी को इंदौर से शारजाह के लिए फ्लाइट रवाना हुई थी, उसके बाद से सेवा
बंद है।
