कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की भागवत के चलते कई स्थानों से शराब बिक्री बंद
मुलताई : देश के प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी की भागवत 6 जून से 12 जून मुलताई में चल रही है जिसको लेकर ताप्ती समन्वय ने मुलताई नगर में मांस एवं अवैध शराब बिक्री बंद किए जाने हेतु समाचार का प्रकाशन प्रमुखता से किया था जिसके चलते पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवी अफसर भाई ‘शिवकुमार माहौर एवं अन्य व्यक्तियों की समझाइए इस पर मुलताई नगर में भागवत समाप्त होने तक तीन दिनों के लिए मांस बिक्री बंद करने का निर्णय से स्वेच्छा से लिया गया है वही कई अवैध शराब विक्रेताओं ने समन्वय कि अपील पर भागवत समाप्त होने तक अवैध शराब की बिक्री बंद कर दी है जिसमें कई ढाबे भी शामिल है जिसमें कई ढाबा संचालकों ने जहां ढाबे ही तीन दिनों के लिए बंद कर दिए हैं वहीं कई ढाबा संचालकों ने तीन दिनों के लिए ढाबे को शुद्ध शाकाहारी एवं मदिरा रहित कर दिया है समन्वय की पहल की आम जनता भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है
