काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार छात्र आंदोलनों और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि सरकार की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।
#Parliament #OppositionProtest #StudentsIssue #IndianPolitics #taptisamanvya
