जापान के कुमामोटो में कांपी धरती, कई इलाकों में सुनामी अलर्ट जारी
जापान में मंगलवार, 28 जुलाई को 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो प्रीफेक्चर में था। भूकंप के बाद करीब 1 मीटर ऊंची सुनामी लहर की चेतावनी जारी की गई। दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी में आपातकालीन चेतावनी जारी की गई। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
#JapanEarthquake #JapanNews #EarthquakeAlert #TsunamiAlert #BreakingNews #taptisamanvya
