सोनमर्ग हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी, 40 घायल
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोनमर्ग हाईवे पर हरीगनीवान के पास एस-मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में करीब 40 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी है, जिनमें मध्य प्रदेश के 14 यात्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस, सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#AmarnathYatra #AmarnathYatraAccident #sonamarg #jammukashmir #BreakingNews #taptisamanvya
