नागपुर में 3 घंटे में 104.5 मिमी बारिश, कई इलाकों में घुटनों तक पानी और जनजीवन प्रभावित
नागपुर में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच 104.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और कुछ जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़कें जलमग्न होने से ट्रैफिक और आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं स्कूल जाने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतापनगर के सोमलवार स्कूल परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने नागपुर और भंडारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
#nagpurnews #nagpurrain #heavyrain #OrangeAlert #MaharashtraNews #taptisamanvya
