राशन और बिस्तर लेकर भोपाल पहुंचे किसान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं लौटेंगे
मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले करीब 2,000 किसान भोपाल की ओर कूच करते हुए राजधानी के बाहरी इलाके तक पहुंच गए। रास्ते में कई जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान आगे बढ़ते रहे। किसानों की मांग है कि सरकार उनकी 100 प्रतिशत मूंग की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे। इसके साथ ही किसानों ने खाद की कमी, फसल खरीदी में देरी और पंजीयन संबंधी समस्याओं को भी उठाया है। आंदोलन में शामिल किसान अपने साथ राशन, बिस्तर और जरूरी सामान लेकर पहुंचे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसानों से लगातार बातचीत जारी है।
#KisanAndolan #bhopal #MadhyaPradesh #msp #BreakingNews #taptisamanvya
