Instagram Post (25)
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित एक सोया चाप फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में गंदगी के बीच सोया चाप तैयार किया जा रहा था। टीम ने रंगीन और सफेद सोया चाप के साथ मैदा के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। मौके पर मौजूद करीब 200 किलो सोया चाप, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है, नष्ट करा दिया गया। फैक्ट्री का पंजीकरण निलंबित करने की संस्तुति की गई है और संचालक को उत्पादन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
#ghaziabad #foodsafety #soyachaap #BreakingNews #FoodAdulteration #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *