September 22, 2026

ओडिशा तट पर ONGC की बड़ी कामयाबी, गहरे समुद्र में मिली गैस!

0
Post no. (3)

भारत के ऊर्जा क्षेत्र में ONGC ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। कंपनी ने ओडिशा तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में डीपवॉटर कुएं से गैस की खोज की है। यह कुआं कोणार्क से करीब 43 किलोमीटर दूर स्थित है और ‘समुद्र मंथन’ पहल के तहत महानदी बेसिन में ONGC का पहला कुआं बताया गया है।

MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं में 1,441 से 1,452 मीटर की गहराई के बीच गैस मिलने की जानकारी दी गई है। कुएं को 1,623 मीटर की निर्धारित गहराई तक खोदा गया था। ONGC के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से यहां अच्छा गैस फ्लो और रिजर्वॉयर प्रेशर मिल रहा है।

इस खोज से देश में घरेलू तेल और गैस संसाधनों को बढ़ाने की कोशिशों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। आगे की जांच और कमर्शियल मूल्यांकन के बाद इस क्षेत्र में गैस उत्पादन की संभावनाओं पर काम किया जा सकेगा।

‘समुद्र मंथन’ पहल का उद्देश्य समुद्री क्षेत्रों में तेल और गैस की खोज को बढ़ावा देना और आयात पर भारत की निर्भरता कम करना है। ONGC की यह खोज डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में देश के लिए अहम कदम मानी जा रही है।

#ONGC #NaturalGas #MahanadiBasin #OdishaNews #EnergySector #SamudraManthan #IndiaEnergy #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *