जयपुर में लाठी-डंडों से युवक की हत्या, वारदात का वीडियो आया सामने

0
Instagram Post (27)
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी 35 वर्षीय मजदूर बलवीर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मानसरोवर थाना क्षेत्र की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में चार युवक पीछे से बलवीर पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। गंभीर रूप से घायल बलवीर को पहले जयपुरिया अस्पताल और फिर एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस लूट के इरादे से हमले की आशंका जता रही है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 
#jaipur #CrimeNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #rajasthannews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *