मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिटायर हुए रेंज आईजी अरविंद सक्सेना को बेहद अनोखे अंदाज में विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान पुलिस कांस्टेबल सुनील ‘बाहुबली’ ने अपने दांतों से आईजी की कार को करीब 50 मीटर तक खींचकर सभी को हैरान कर दिया। इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। सुनील बाहुबली पहले भी अपने दमदार कारनामों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। इस यादगार विदाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।