ग्रीस में बड़ा हादसा: राहत अभियान के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए
ग्रीस में जंगल की भीषण आग पर काबू पाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एथेंस के उत्तर-पश्चिम में राहत अभियान चला रहे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए, जिसमें दो क्रू सदस्यों की मौत हो गई जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर के दोनों सदस्य सुरक्षित बच निकले। आग ने अब तक 100 से अधिक घरों को तबाह कर दिया है और कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, वहीं जंगल की आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
#GreeceWildfire #HelicopterCrash #BreakingNews #WorldNews #TaptiSamanvya
