त्योहार की मिठास में घुला खतरा, काजू कतली में मिली जंग लगी पिन
मुंबई के ओपेरा हाउस स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान से खरीदी गई काजू कतली में जंग लगी धातु की पिन जैसी वस्तु मिलने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार, मिठाई खाते समय यह धातु का टुकड़ा समय रहते दिखाई दे गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राहक का कहना है कि यदि यह मिठाई उनकी छोटी बेटी ने खा ली होती, तो गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के बाद ग्राहक ने मिठाई की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए खाद्य पदार्थों की जांच व्यवस्था को और सख्त बनाने की मांग की है।
#Mumbai #FoodSafety #KajuKatli #BreakingNews #TaptiSamanvya
