जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे, वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल

0
Instagram Post_20260804_160257_0000.jpg
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां स्कूली बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के पाहो पड़रिया गांव में पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण बच्चे स्टॉप डैम के पिलरों पर छलांग लगाकर नदी पार करते हैं। नीचे तेज बहाव वाला पानी होने से हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई, जिससे बारिश के मौसम में बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।
 
#vidisha #MadhyaPradesh #schoolchildren #Bridge ##viralvídeo #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *