तमिलनाडु के किसानों का अनोखा आंदोलन, रेत में दबकर मांगा कावेरी का पानी

0
Instagram Post_20260804_162955_0000.jpg

तमिलनाडु में कावेरी नदी के पानी को लेकर किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। तिरुचिरापल्ली में किसान रेत में खुद को गर्दन तक दबाकर धरने पर बैठ गए और कर्नाटक से सिंचाई के लिए कावेरी जल तुरंत छोड़ने की मांग की। किसानों का आरोप है कि पर्याप्त पानी नहीं मिलने से कुरुवई फसल संकट में है। उन्होंने मेकेदातु बांध परियोजना का भी विरोध किया और तमिलनाडु सरकार से सुप्रीम कोर्ट में किसानों के हितों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच विपक्ष ने भी राज्य सरकार पर किसानों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कावेरी जल विवाद एक बार फिर दोनों राज्यों के बीच बड़ा राजनीतिक और कृषि मुद्दा बन गया है।

#CauveryDispute #TamilNadu #FarmersProtest #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *