दशकों का इंतजार खत्म, पहली रोडवेज बस के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

0
Instagram Post_20260805_141505_0000.jpg

राजस्थान के केकड़ी जिले के केरोट और कूरथल गांवों में पहली बार रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। दशकों के इंतजार के बाद गांव पहुंची बस पर फूल बरसाए गए, आरती उतारी गई और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। बस चालक और परिचालक का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। केकड़ी रोडवेज डिपो में नई बसें शामिल होने के बाद ब्यावर-कोटा मार्ग पर इन गांवों के लिए बस सेवा शुरू की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

#Rajasthan #Roadways #ViralNews #IndiaNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *