हवा में हिचकोले: एयर इंडिया की फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरी, 14 घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 मंगलवार सुबह उड़ान के दौरान अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। इस दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों और क्रू में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता देने के बाद अस्पताल भेजा गया। एयर इंडिया ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। कंपनी ने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञों ने उड़ान के दौरान हमेशा सीट बेल्ट बांधे रखने की सलाह दी है।
#AirIndia #FlightNews #Aviation #BreakingNews #taptisamanvya
