बैतूल ज़िले की मुख्य ख़बरें 05/08/26

0
Instagram Post_20260805_200938_0000.jpg
बैतूल ज़िले की आज की प्रमुख खबरें:
 
इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब और होटल रेटिंग के नाम पर महिला से ₹2.25 लाख की साइबर ठगी, शाजापुर से एक आरोपी गिरफ्तार।
 
एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह का सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा।
 
आमला में सांदीपनी स्कूल बस के अंदर छात्रों के साथ मारपीट का मामला थाने पहुंचा, पुलिस जांच शुरू, पालकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।
 
चिचोली में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में ₹10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
 
मासोद क्षेत्र में मजदूरों को क्षमता से अधिक भरकर पिकअप वाहनों में ले जाने का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
 
मुलताई ग्राहक पंचायत ने मिलावटी दूध, मावा, पनीर, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
 
कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने बिछुआ गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सड़क, पेयजल, पुनर्वास और भूमि पट्टों के मामलों में अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
 
चोरडोंगरी के निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर कलेक्टर ने एप्रोच रोड, निवेश और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
 
हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग की, देरी होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी।
 
शाहपुर नगर परिषद के तीन साल से अधूरे कार्यालय भवन पर प्रशासन सख्त, ठेकेदार को 15 दिन में काम पूरा करने की अंतिम चेतावनी, अन्यथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई होगी।
 
#BetulNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #BetulUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *