₹4200 करोड़ का एक्सप्रेसवे सवालों के घेरे में, पैचवर्क के बाद पंखों से सुखाई जा रही सड़क
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 22 दिन बाद ही इसकी निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब ₹4200 करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे पर कई जगह सड़क धंसने और पैचवर्क की नौबत आ गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब मरम्मत किए गए हिस्सों पर बारिश के बाद जमा पानी और नमी को सुखाने के लिए बड़े-बड़े पंखों का इस्तेमाल किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। उन्नाव से लखनऊ के बीच ग्रीनफील्ड सेक्शन में कई स्थानों पर पैचवर्क के निशान दिखाई दे रहे हैं और तेज रफ्तार में सफर के दौरान यात्रियों को झटके महसूस होने की शिकायतें सामने आई हैं। विशेषज्ञों ने सड़क की बेस लेयर, ड्रेनेज सिस्टम और निर्माण गुणवत्ता की स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग की है। वहीं, एनएचएआई का कहना है कि सभी कमियों को निर्माण एजेंसी अपने खर्च पर दूर करेगी और आवश्यक सुधार कार्य जारी हैं।
#lucknowkanpurexpressway #NHAI #infrastructure #RoadSafety #taptisamanvya
