इलाज या जुगाड़? टूटे पैर पर कार्टन बांधकर मरीज को किया रेफर
बिहार के बेगूसराय के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। सड़क हादसे में घायल एक युवक के फ्रैक्चर पैर पर प्लास्टर लगाने के बजाय कार्टन का टुकड़ा बांधकर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज के पैर को रेफर के दौरान स्थिर रखने के लिए उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी व्यवस्था की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Bihar #Begusarai #HealthNews #BreakingNews #HindiNews #taptisamnvya
