कानपुर की मसाला फैक्ट्री में छापा, चावल के टुकड़ों से बन रही थी हल्दी!
कानपुर के पनकी स्थित इस्पात नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी मसालों के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में साबुत हल्दी की जगह बड़ी मात्रा में चावल के टुकड़े, रंग और अन्य कच्चा माल बरामद हुआ, जिससे हल्दी पाउडर तैयार किए जाने की आशंका जताई गई है। टीम ने हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर सहित छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। मौके से करीब 5.86 लाख रुपये का संदिग्ध स्टॉक जब्त किया गया है और फर्म का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Kanpur #foodsafety #adulteration #BreakingNews #HindiNews #taptisamnvya
