सरकारी अस्पताल में महिला पर गिरा छत का प्लास्टर, CCTV में कैद हुआ हादसा

0
Instagram Post_20260806_191100_0000.jpg
राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ स्थित सरकारी मातृ एवं शिशु अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर छत का प्लास्टर अचानक गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद अस्पताल की जर्जर इमारत और सरकारी स्वास्थ्य ढांचे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
#rajasthan #churu #HospitalNews #breakingnews #HindiNews #taptisamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *