मोरबी का रहस्यमयी कुआं बना चर्चा का विषय, खुद-ब-खुद हिल रहा पानी

0
Instagram Post_20260807_122352_0000.jpg
गुजरात के मोरबी जिले के वीरपर्दा गांव का एक कुआं इन दिनों रहस्यमयी हलचल के कारण चर्चा में है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे कुएं का पानी अचानक अपने आप हिलने लगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इससे पहले भी दो दिन पहले ऐसी ही घटना सामने आई थी। कुछ लोगों ने इसे भूकंपीय गतिविधियों से जोड़ा, जबकि जिला प्रशासन की प्रारंभिक जांच में पानी के नीचे फंसी हवा को इसकी संभावित वजह बताया गया है। जिला कलेक्टर ने गुजरात ग्राउंडवॉटर रिसर्च इंस्टीट्यूट से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी वास्तविक वजह जानने का इंतजार कर रहे हैं।
 
#gujarat #morbi #mysterywell ##viralvídeo #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *