जयपुर के मूक-बधिर छात्रों का प्रदर्शन, बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ उठाई आवाज़
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सरकारी मूक-बधिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100 से अधिक छात्रों ने स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध तब शुरू हुआ जब कक्षा की छत का प्लास्टर टूटकर एक छात्र पर गिर गया। इसके बाद छात्रों ने सांकेतिक भाषा, तख्तियों और लिखित संदेशों के जरिए अपनी शिकायतें प्रशासन तक पहुंचाईं। छात्रों ने हॉस्टल में खराब भोजन, गंदे शौचालय, सांकेतिक भाषा जानने वाले शिक्षकों की कमी और एक कर्मचारी पर छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और स्कूल के प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। मामले की जांच जारी है।
#Jaipur #DeafStudents #SchoolProtest #Education #Rajasthan #TaptiSamnvya
