मौत से कुछ इंच दूर स्कूटर सवार! चीन में पहाड़ से गिरी चट्टान, बाल-बाल बची जान
चीन में लैंडस्लाइड का एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। पहाड़ी इलाके में अचानक भारी चट्टानें टूटकर सड़क की ओर गिरने लगीं। इसी दौरान एक विशाल चट्टान तेजी से नीचे आई और सड़क पर जा गिरी। चट्टान के बेहद करीब से गुजर रहा स्कूटर सवार कुछ ही सेकंड के अंतर से बाल-बाल बच गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में पहाड़ से चट्टानें गिरती हुई साफ दिखाई दे रही हैं। हादसे का यह खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग स्कूटर सवार के बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं बता रहे हैं।
#China #Landslide #ScooterRider #ViralVideo #BreakingNews #ViralNews
