एक फोन कॉल पर रुक गई ट्रेन? वायरल वीडियो ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल

0
Instagram Post_20260810_161528_0000.jpg
बिहार के कुमारबाग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति काफी देर तक फोन पर बात करता नजर आया और कुछ देर बाद वहां से गुजर रही ट्रेन रुक गई। इसके बाद उसके साथ मौजूद कुछ लोग ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए।
 
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने पूरी घटना की लाइव कमेंट्री भी की और ट्रेन रुकने पर सवाल उठाए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रेलवे व्यवस्था और ट्रेन को इस तरह रोकने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों ने रेल मंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग भी की है।
 
हालांकि, ट्रेन वास्तव में किस वजह से रुकी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रेलवे सेवा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए समस्तीपुर डिवीजन के DRM को जांच के लिए टैग किया है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि ट्रेन रुकने की असली वजह क्या थी।
 
#indianrailways #RailwayNews #viralvídeo #kumarbagh #BiharNews #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *