ट्रैक पर फंसा ट्रक, सामने थी ट्रेन! QRF जवानों ने जान की बाजी लगाकर टाला बड़ा हादसा

0
Instagram Post_20260810_163900_0000.jpg
सागर में QRF जवानों की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल की QRF कंपनी कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच अचानक बंद हो गया।
 
ट्रक को हटाने की कई कोशिशें नाकाम हो रही थीं और दूसरी तरफ ट्रेन के आने का खतरा लगातार बढ़ रहा था। स्थिति की गंभीरता देखते ही QRF जवान बस से नीचे उतरे और ट्रक को धक्का लगाकर ट्रैक से हटाने में जुट गए। दर्जनों जवानों ने एकजुट होकर पूरी ताकत लगाई और कुछ ही पलों में भारी ट्रक को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया।
 
ट्रक हटने के कुछ ही क्षण बाद तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजर गई। जवानों की तत्परता और साहस से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने QRF जवानों की जमकर सराहना की।
 
#sagar #QRFJawan #railwayaccident #indianrailways #bravery #breakingnews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *