लॉन्च के कुछ सेकंड बाद चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट बना आग का गोला, मिशन फेल
चीन में लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट का सैटेलाइट लॉन्च मिशन असफल हो गया। रॉकेट ने वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट से चाइना सैट-4B सैटेलाइट के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 85 सेकंड बाद इसमें तकनीकी गड़बड़ी आई और रॉकेट में विस्फोट हो गया।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह मार्च 2020 में पहली उड़ान के बाद लॉन्ग मार्च 7A की पहली ज्ञात विफलता है।
#China #LongMarch7A #rocketlaunch #SpaceNews #BreakingNews #taptisamanvya
